उत्तराखंड: वन विभाग के स्टोर से 35 किलो हाथी दांत गायब, रेंज अधिकारी और डिप्टी रेंजर निलंबित
लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज के स्टोर से 35.045 किलोग्राम हाथी दांत गायब होने के मामले में रेंज अधिकारी और तत्कालीन डिप्टी रेंजर को निलंबित कर दिया गया है।
उत्तराखंड के लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज के स्टोर से 35.045 किलोग्राम हाथी दांत गायब होने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कपिल लाल ने लालढांग के रेंज अधिकारी अनुराग जोशी और तत्कालीन मालखाना प्रभारी डिप्टी रेंजर भगवत प्रसाद भदूला को निलंबित कर दिया है। इस मामले में वर्तमान मालखाना प्रभारी वन दरोगा को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। वहीं, चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी के दूसरे साथी की तलाश में पुलिस और वन विभाग की टीमें लगातार दबिश द...
...Click Here to Read Full Article