उत्तराखंड से शर्मनाक खबर..क्वारेंटाइन सेंटर में महिला से छेड़छाड़, सिपाही पर लगा आरोप
यह घटना शर्म से पानी-पानी कर देती है। रुद्रपुर के एक क्वारंटाइन सेंटर में सिपाही पर नशे में धुत होकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।
रुद्रपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। रुद्रपुर के किच्छा के सूरजमल कॉलेज में एक क्वारंटाइन सेंटर के अंदर एक पुलिसकर्मी द्वारा महिला के साथ छेड़खानी और मार-पीट का मामला सामने आया है। जिस पुलिसकर्मी को वहां प्रवासियों की सुरक्षा के लिए रखा गया था उसी पुलिसकर्मी पर महिला के साथ अभद्रता, छेड़खानी और मार-पीट का आरोप है। पीड़ित महिला दिल्ली से लौटी थी और रुद्रपुर के क्वारंटाइन सेंटर में अपने पति के साथ रह रही थी। महिला के साथ छेड़खानी और अभद्रता के आरोप में सिपाही को ड्यूटी से बर्खास्त कर दिया गया है।...
...Click Here to Read Full Article