उत्तराखंड: मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के दोषी संतोष राय की होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने दिए आदेश
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के दोषी संतोष कुमार राय समेत तीन कैदियों की समय पूर्व रिहाई के आदेश जारी किए हैं। राज्य सरकार की नई सूची और समय पूर्व रिहाई नीति के तहत यह फैसला लिया गया है।
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों की समय पूर्व रिहाई (Premature Release) से जुड़े मामले में अहम आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के दोषी संतोष कुमार राय समेत तीन कैदियों की रिहाई के आदेश जारी किए हैं। संतोष राय को वर्ष 2003 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। अदालत ने स्पष्ट किया है कि संबंधित दस्तावेज जेल प्रशासन तक पहुंचने के बाद रिहाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।Uttarakhand High Court Orders Release of Three Prisonersन्यायमूर्ति रविंद्र...
...Click Here to Read Full Article