रुद्रप्रयाग: गैस सिलेंडर में लीकेज के बाद ब्लास्ट, पत्नी की मौत..पति की हालत गंभीर
15 जुलाई को नरेंद्र की पत्नी बिछना देवी घर में खाना बना रही थी। तभी गैस सिलेंडर से लीकेज होने लगा, लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। यही लापरवाही बाद में बड़े हादसे का सबब बनी।
घर में रखा गैस सिलेंडर किसी विस्फोटक से कम नहीं। इसलिए सिलेंडर से होने वाले गैस रिसाव को हल्के में ना लें। ये लापरवाही बड़े हादसे का सबब बन सकती है। रुद्रप्रयाग में भी यही हुआ। यहां खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन गंभीर रूप से झुलसी पत्नी बच ना सकी। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं महिला के पति का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत में सुधार है। हादसा सिलगढ़ क्षेत...
...Click Here to Read Full Article