अल्मोड़ा: सेवा से रिटायरमेंट के बाद गुरु द्रोण बने विजय मेहरा, स्टेट लेवल पर दम दिखाने को तैयार 3 शिष्य
सेना में सूबेदार मेजर पद से सेवानिवृत्त तीरंदाज विजय मेहरा अब अल्मोड़ा के युवा खिलाड़ियों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में जिले के तीन खिलाड़ी पहली बार राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए पूर्व सैनिक विजय मेहरा युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी में पदक जीत चुके मेहरा अब अपने अनुभव से जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार कर रहे हैं। वर्ष 2024 में सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने जिले में तीरंदाजी की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वर्तमान में वह खेल विभाग में कोच के रूप में कार्यरत हैं और अल्मोड़ा के 15 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।Former ...
...Click Here to Read Full Article