उत्तराखंड: पूर्व MLA के चुनाव लड़ने की खबरों से मची सियासी हलचल..अब क्या करेगी कांग्रेस ?
पूर्व विधायक महेंद्र सिंह माहरा ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताकर कांग्रेस पार्टी को धर्मसंकट में डाल दिया है। क्योंकि माहरा जिन सीटों से टिकट मांग रहे हैं, वहां पार्टी के पास पहले ही कई मजबूत दावेदार हैं।
साल 2022 का चुनावी रण करीब है। दूसरी पार्टियां जहां चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं तो वहीं प्रदेश कांग्रेस में आपसी गुटबाजी और गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। कांग्रेस के बुजुर्ग नेताओं की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं चुनाव की तैयारियों पर हावी हो गई हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री के ‘चेहरे’ को लेकर सियासी घमासान मचा है, तो वहीं चंपावत में पूर्व विधायक रहे महेंद्र सिंह माहरा भी चुनाव लड़ने का मंसूबा पाले बैठे हैं। ...Click Here to Read Full Article