उत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज..5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग ने आज मैदानी जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी।
पहाड़ में पिछले कई दिनों से खिली धूप राहत दे रही है। बर्फबारी थम जाने के बाद सर्द हवाओं में भी कमी आई है, हालांकि ठंड अभी गई नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार से मौसम फिर करवट बदलेगा। विभाग ने बदलते मौसम के बीच प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ने का अनुमान है। इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। तड़के सुबह और देर रात कंपकंपी भरी ठंड लोगों को सताएगी। बात करें प्रदेश की तो आज उत्तराखंड में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हु...
...Click Here to Read Full Article