उत्तराखंड: जन्मदिन से ठीक पहले शहीद हुए हिमांशु नेगी, 21 साल की उम्र में ही चले गए
सिर्फ 21 साल की उम्र में हिमांशु नेगी देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दे गए। 2 जुलाई को उनका जन्मदिन है, लेकिन भाग्य की विडंबना देखिए आज ही के दिन उनका पार्थिव शरीर घर लाया जा रहा है।
वीरभूमि उत्तराखंड एक बार फिर शोक में डूबी है। पहाड़ के एक और जांबाज ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। काशीपुर निवासी हिमांशु नेगी का सिक्किम में हुए भीषण हादसे में निधन हो गया। हिमांशु सिर्फ 21 साल के थे। भाग्य की विडंबना तो देखिए, जिस दिन हिमांशु का जन्मदिन होता है, उसी दिन उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचाया जाएगा। हर साल जिस दिन घर में खुशियों का जश्न मनाया जाता था, उस दिन वहां कोहराम मचा है। हर आंख आंसुओं से भरी है। परिजन चीत्कार करते हैं तो वहां मौजूद लोगों को रुलाई फूट...
...Click Here to Read Full Article