गढ़वाल: शादी से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 2 युवकों की मौत..खुशियों के बीच पसरा मातम
वाहन में सवार लोग पंजियाला गांव में होने वाले शादी समारोह में हिस्सा लेने गए थे। वहां से लौटते वक्त वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो नवयुवकों की जान चली गई।
खबर उत्तरकाशी से है। जहां एक सड़क हादसे के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया। शादी समारोह में हिस्सा लेने गए लोगों का वाहन बेकाबू होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रात 2 बजकर 45 मिनट पर हुआ। जानकारी के मुताबिक वाहन में सवार लोग पंजियाला गांव में होने वाले शादी समारोह में हिस्सा लेने गए थे। ये सभी बौन गांव के रहने वाले हैं। रात के वक्त सभी बौन गांव वापस जा रहे थे। इसी...
...Click Here to Read Full Article