उत्तराखंड: हाईवे पर विशालकाय अजगर देखकर मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

हरिद्वार के मंगलौर में अब्दुल कलाम चौक के पास करीब 15 फीट लंबा अजगर हाईवे पर आ गया, जिसे देखकर वाहन चालकों ने गाड़ियां रोक दीं। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर में उस समय हड़कंप मच गया, जब अब्दुल कलाम चौक के पास झाड़ियों से निकलकर करीब 15 फीट लंबा विशालकाय अजगर हाईवे पर पहुंच गया। सड़क पर अचानक अजगर को देखकर वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होने लगी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया।15-Foot Python Rescued on Mangalor...
...Click Here to Read Full Article

Latest Uttarakhand News

Disclaimer

हम वेबसाइट पर डाटा संग्रह टूल्स, जैसे कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। हमारी Privacy Policy और Terms & Conditions पढ़ें, और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।