नैनीताल: चाइना पीक पर अवैध व्यावसायिक गतिविधियां, UKSLSA ने DFO को दिए जांच के आदेश
नैनीताल के चाइना पीक में वन चौकी के भीतर अवैध बिक्री के आरोपों पर UKSLSA ने जांच के आदेश दिए। पर्यावरणीय नुकसान और नियमों के उल्लंघन पर गंभीर सवाल उठे।
उत्तराखंड के नैनीताल स्थित प्रसिद्ध और अत्यंत संवेदनशील पर्यावरणीय क्षेत्र चाइना पीक (नैना पीक) को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UKSLSA) ने वन चौकी के भीतर कथित रूप से चल रही अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर गंभीर चिंता जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। प्राधिकरण के सदस्य-सचिव प्रदीप कुमार मणि (HJS) द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी (DFO), नैनीताल को भेजे गए पत्र में इस मामले की तत्काल और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।Illegal commercial activities at China Peak,...
...Click Here to Read Full Article