रुद्रप्रयाग में बारिश का कहर: जमीन दरकी, भूस्खलन से दहशत; 10 परिवारों ने छोड़े घर
रुद्रप्रयाग के तालजामण गांव में लगातार बारिश के बीच जमीन दरकने और भूस्खलन से खतरा बढ़ गया है। जंदरियाण बडेथ थपोनी तोक में 10 परिवारों ने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तहसील बसुकेदार की ग्राम पंचायत तालजामण के जंदरियाण बडेथ थपोनी तोक में बारिश के बीच जमीन दरकने और भूस्खलन का सिलसिला तेज हो गया है। पहाड़ी से लगातार मलबा और पत्थर गिरने तथा जमीन में दरारें बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जान-माल के खतरे को देखते हुए 10 परिवारों ने एहतियातन अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है।10 Families Forced to Leave Homes After Landslide in Rudraprayag