उत्तराखंड: 16 फीट लंबे अजगर से मचा हड़कंप, 40 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; 6 घंटे बाद रेस्क्यू
हरिद्वार की निर्मल बाग कॉलोनी के पास करीब 16 फीट लंबा अजगर 40 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
शहर में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब निर्मल बाग कॉलोनी के पास करीब 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया। पहले अजगर दीवार पर रेंगता नजर आया, लेकिन वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले वह करीब 40 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर अजगर को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।16-Foot Python Rescued After Climbing 40-Foot Treeजानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों की नजर दीवार पर रेंग रहे अजगर पर पड़ी। अजगर पास के जंगल की ओर से आया था और कुछ ही देर में दीवार...
...Click Here to Read Full Article