गढ़वाल: गुलदार ने 5 वर्षीय बच्ची को बनाया शिकार, ग्रामीणों ने 5 घंटे किया चक्का जाम; DFO से धक्का-मुक्की
पौड़ी के वजली गांव में गुलदार के हमले में पांच वर्षीय बच्ची की मौत के बाद ग्रामीणों ने पांच घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
उत्तराखंड के पौड़ी जिले के वजली गांव में गुलदार के हमले में पांच वर्षीय बच्ची आरुषि की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश सड़कों पर उतर आया। बुधवार को खांड्यूसैंण के पास पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और संयुक्त मजिस्ट्रेट के मौके पर नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान वन विभाग के अधिकारियों को भी विरोध का सामना करना पड़ा। डीएफओ गढ़वाल के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई के प्रयास का आरोप है, जबकि एसडीओ और...
...Click Here to Read Full Article