ऋषिकेश में फिर गूंजेगा गंगा की लहरों का रोमांच! राफ्टिंग के लिए हुआ रूट का निरीक्षण, जल्द मिलेगी हरी झंडी
ऋषिकेश में गंगा राफ्टिंग शुरू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मरीन ड्राइव से निम बीच तक रेकी में जलस्तर और रैपिड्स राफ्टिंग के अनुकूल मिले हैं। पर्यटन विभाग जल्द आधिकारिक तारीख घोषित करेगा
ऋषिकेश में गंगा राफ्टिंग का रोमांच जल्द लौटने वाला है। मानसून के कारण बंद पड़ी राफ्टिंग गतिविधियों को दोबारा शुरू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, साहसिक खेल विभाग और राफ्टिंग कारोबारियों की संयुक्त टीम ने मरीन ड्राइव से निम बीच तक गंगा के जलस्तर, रैपिड्स और राफ्टिंग रूट का निरीक्षण किया। रेकी के दौरान गंगा का जलस्तर राफ्टिंग के अनुकूल पाया गया। अब विभागीय स्तर पर रिपोर्ट और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद राफ्टिंग संचालन की आधिकारिक तारीख घोषित की जाएग...
...Click Here to Read Full Article