देहरादून: सीमेंट से लदा 16 टायर ट्रक पलटा, दो लोगों की दर्दनाक मौत; दो घायल
देहरादून के मोहब्बेवाला में सीमेंट से लदा 16 टायर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जबकि एक बाइक भी ट्रक की चपेट में आ गई; पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
राजधानी देहरादून में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोहब्बेवाला क्षेत्र में सीमेंट से लदा 16 टायर का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान पास से गुजर रही एक बाइक भी ट्रक की चपेट में आ गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।2 Killed as Cement-Laden Truck Overt...
...Click Here to Read Full Article