रुद्रप्रयाग: तुंगनाथ ट्रेक पर गणेश मंदिर के पास गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन
तुंगनाथ ट्रेक पर गणेश मंदिर के पास रविवार देर शाम एक महिला के गहरी खाई में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, आपदा मित्र और पुलिस की टीमों ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया
उत्तराखंड के प्रसिद्ध तुंगनाथ ट्रेक पर रविवार देर शाम एक महिला के गहरी खाई में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना गणेश मंदिर के पास बताई जा रही है। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, आपदा मित्र और पुलिस की टीमें महिला की तलाश में मौके के लिए रवाना की गईं। सर्च टीमों ने रातभर खाई और आसपास के क्षेत्र में महिला की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। रात अधिक होने और इलाके में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के कारण करीब साढ़े 12 बजे सर्च अभियान रोकना पड़ा।Woman Falls Into Gorge on Tungn...
...Click Here to Read Full Article