उत्तराखंड: 66 वर्षीय तुलसी देवी हत्याकांड का खुलासा, 4 साल पुराने जमीन विवाद में पड़ोसी गिरफ्तार
अल्मोड़ा के स्याल्दे में 66 वर्षीय तुलसी देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी राजे सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की दरांती बरामद की है।
स्याल्दे ब्लॉक के बसई-रतखेत गांव में 66 वर्षीय तुलसी देवी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। देघाट पुलिस ने मामले में आरोपी राजे सिंह उर्फ राजा बाबू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल बताई जा रही लोहे की दरांती भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि महिला और आरोपी पक्ष के बीच करीब चार साल से जमीन और खेत-क्यारियों को लेकर विवाद चल रहा था।Almora Tulsi Devi Murder Land Dispute Ac...
...Click Here to Read Full Article