देहरादून में एक और हत्या! बेटी के जन्मदिन पर युवक को मारा चाकू, आरोपी फरार
सेलाकुई के जमनपुर में बेटी के जन्मदिन के दौरान हुई कहासुनी के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान आरोपी ने राजपाल के सीने पर चाकू से वार किया और फरार हो गया।
थाना क्षेत्र के जमनपुर में सोमवार देर रात कहासुनी के बाद एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी जितेंद्र कुमार ने विवाद के दौरान 25 वर्षीय राजपाल के सीने पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजपाल को पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से झाझरा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।Selakui Murder: Youth Stabbed to De...
...Click Here to Read Full Article