रुद्रप्रयाग: 8.5 लाख जीतने का मिला झांसा, KBC के नाम पर साइबर ठगों ने डेढ़ करोड़ लूट लिए
रुद्रप्रयाग में फेसबुक पर चल रहे KBC ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये जीतने का झांसा देकर एक व्यक्ति से करीब 1.50 करोड़ रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। इनामी रकम और कार दिलाने के नाम पर फर्जी टैक्स व शुल्क मांगे गए।
साइबर ठगों ने इनाम जीतने का लालच देकर रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को ऐसा जाल में फंसाया कि वह करीब 1.50 करोड़ रुपये गंवा बैठा। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये जीतने का झांसा दिया गया। इसके बाद इनामी रकम और कार दिलाने के नाम पर अलग-अलग टैक्स और शुल्क के बहाने लगातार पैसे जमा कराए गए। लगातार रकम देने के बावजूद जब इनाम की राशि नहीं मिली तो पीड़ित को साइबर ठगी का एहसास हुआ। मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।<...
...Click Here to Read Full Article