उत्तराखंड: रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गैर जमानती वारंट, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश
रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के विवाद में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। तीन नोटिस के बावजूद बयान देने नहीं पहुंचने पर गिरधारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है और गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना की गई हैं।
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को जांच के दौरान कुछ अहम साक्ष्य मिले हैं। वहीं, तीन बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचने पर पुलिस ने गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।Rekha Arya Case: Non-Bailable Warrant Issued Against Husb...
...Click Here to Read Full Article