उत्तराखंड: जौलजीबी मेले में बवाल के बाद कांग्रेस विधायक पर मुकदमा, 5 समर्थक भी फंसे; जानिए पूरा मामला
पिथौरागढ़ के ऐतिहासिक जौलजीबी मेले में मंच पर हंगामे और तोड़फोड़ के आरोप में कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी समेत छह नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस ने BNS की पांच धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित ऐतिहासिक जौलजीबी मेले में हुए हंगामे ने अब कानूनी रूप ले लिया है। मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान मंच पर कथित तोड़फोड़, नारेबाजी और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की के मामले में पुलिस ने धारचूला से कांग्रेस विधायक एवं मेला समिति के अध्यक्ष हरीश सिंह धामी समेत छह नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में अन्य अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया है। मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की पांच अलग-अलग धाराओं में दर्ज किया गया है...
...Click Here to Read Full Article