देवप्रयाग : डूब रही पत्नी को बचाने की कोशिश में पति भी डूबा, पत्नी का शव बरामद
देवप्रयाग घूमने आए पति-पत्नी नहाने के दौरान गहरी नदी में डूब गए। माता-पिता को खोने के बाद उनके दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं।
देवप्रयाग में दर्दनाक हादसे की खबर है, जहां अपने दोस्तों संग मेरठ से देवप्रयाग घूमने आया दंपति भागीरथी नदी में डूब गया। पत्नी का शव पुलिस ने ढूंढ लिया है, जबकि पति की तलाश अब भी जारी है। दंपति के दोस्तों ने बताया कि नदी में नहाने के दौरान पत्नी का पैर फिसल गया था, उसे डूबते देख पति ने भी नदी में छलांग लगा दी...और दोनों बह गए। महिला का शव घटनास्थल से 18 किलोमीटर आगे बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय राहुल बलूनी अपनी पत्नी 30 वर्षीय दीपा के साथ मेरठ घूमने आए थे। दंपति मूलरूप से कोटद्...
...Click Here to Read Full Article