उत्तराखंड: कपिल शर्मा शो में ओलंपिक की हैट्रिक गर्ल वंदना, आने वाला है एपिसोड
वंदना कटारिया इन दिनों सपनों की नगरी मुंबई में हैं। जहां उन्होंने टीवी की दुनिया के मशहूर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ की शूटिंग में हिस्सा लिया। दर्शक उन्हें जल्द ही कपिल शर्मा संग स्क्रीन शेयर करते देखेंगे।
हरिद्वार के छोटे से गांव से निकलकर टोक्यो ओलंपिक का सफर तय करने वाली हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया पर पूरा देश प्यार लुटा रहा है। राज्य सरकार ने उन्हें ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके अलावा दर्शक उन्हें जल्द ही टीवी की दुनिया के मशहूर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा संग हंसी-ठहाके लगाते देखेंगे। उन्हें कपिल शर्मा शो में बतौर गेस्ट बुलाया गया है। ...Click Here to Read Full Article