देहरादून में जाम से मिलेगी मुक्ति? गृह सचिव ने संभाली कमान, बनेगा नया ट्रैफिक रोडमैप
मसूरी में यातायात सुधार की योजना के बाद अब देहरादून के लिए नया ट्रैफिक रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इसमें नए पार्किंग स्थल चिह्नित करने, ट्रैफिक लाइट्स की स्थिति जांचने और जाम प्रभावित क्षेत्रों की पहचान करने पर फोकस रहेगा।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बढ़ती यातायात समस्या से निपटने के लिए प्रशासन नए सिरे से रोडमैप तैयार कर रहा है। शहर में वाहनों की बढ़ती संख्या, सीमित पार्किंग और सड़कों पर यातायात के दबाव को देखते हुए पार्किंग स्थलों से लेकर ट्रैफिक लाइट्स तक की स्थिति का आकलन किया जाएगा। गृह सचिव शैलेश बगौली इस पूरी कवायद पर नजर रख रहे हैं और अधिकारियों के साथ कई बार बैठक कर चुके हैं। मसूरी में यातायात सुधार की योजना पर काम करने के बाद अब प्रशासन का फोकस राजधानी देहरादून पर है।Dehradun to Get a New T...
...Click Here to Read Full Article