उत्तराखंड: जब खेत में जाकर DM खुद काटने लगे धान, गांव वालों ने की तारीफ
डीएम विनय शंकर पांडेय धान की उत्पादकता जांचने के लिए एक गांव में पहुंचे थे। वहां उन्होंने किसान से बात की, बात जब धान की फसल में नमी जांचने की आई तो डीएम खुद धान की फसल काटते दिखे।
ये तस्वीर हरिद्वार की है। जहां जिलाधिकारी हरिद्वार खेतों में धान काटते नजर आए। दरअसल डीएम विनय शंकर पांडेय धान की उत्पादकता जांचने के लिए जिले के एक गांव में पहुंचे थे। वहां उन्होंने किसान से बात की। बात जब धान की फसल में नमी जांचने की आई तो डीएम खुद धान की फसल काटते दिखे, ताकि फसल में नमी की जांच की जा सके। डीएम विनय शंकर पांडेय शनिवार को ग्राम ज्वालापुर में पहुंचे। यहां फसल उत्पादकता के बारे में जानकार...
...Click Here to Read Full Article