"मुझे मुआवजा नहीं, इंसाफ चाहिए"... देहरादून हत्याकांड में पत्नी का फूटा दर्द, आरोपी के घर पर बरसाए पत्थर
देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश। पत्नी ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
सहसपुर क्षेत्र में भाजपा ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी विनोद कुमार की हत्या के बाद परिवार और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पति की मौत से सदमे में डूबी विनोद कुमार की पत्नी का दर्द रविवार को गुस्से के रूप में सामने आया। रोती-बिलखती पत्नी आरोपी के घर के बाहर पहुंची और अपना विरोध जताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी तथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पीड़ित परिवार के समर्थन में सामने आए हैं।...
...Click Here to Read Full Article