उत्तराखंड की बेटियों का श्रीलंका में जलवा, अनमोल और शायरा ने जीते इंटरनेशनल ताज
श्रीलंका में आयोजित Miss Teen Tourism और Miss Tourism International प्रतियोगिता में उत्तराखंड की अनमोल कौर ने Miss Teen Tourism Earth और शायरा विश्नोई ने Queen of International Tourism का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया।
उत्तराखंड की प्रतिभाओं ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है। एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की प्रतिभागियों ने श्रीलंका में आयोजित Miss Teen Tourism और Miss Tourism International प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत और उत्तराखंड का नाम रोशन किया।Uttarakhand Girls Shine at International Beauty Pageantदेहरादून की अनमोल कौर ने Miss Teen Tourism Earth का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया, जबकि शायरा विश्नोई को Queen of International Tourism का ताज पहनाया गया।