उत्तराखंड विधानसभा सत्र के बीच गैरसैंण को स्थायी राजधानी और जिला बनाने की मांग तेज; सड़क-स्वास्थ्य पर भी उठे सवाल
गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू हो गया है। इस बीच स्थानीय लोगों ने गैरसैंण को जिला और स्थायी राजधानी घोषित करने के साथ सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने की मांग उठाई है।
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू हो गया है। सत्र के बीच क्षेत्रीय जनता, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और राज्य आंदोलनकारियों ने गैरसैंण को जिला बनाने तथा स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल कुछ दिनों के विधानसभा सत्र से पहाड़ की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता। क्षेत्रवासियों ने सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग करते हुए सरकार से गैरसैंण के विकास के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है।<...
...Click Here to Read Full Article