उत्तराखंड: ऑनलाइन शॉपिंग में स्कैम, Amazon और विक्रेता पर 50 हजार का जुर्माना
अल्मोड़ा के उपभोक्ता को 55 इंच TCL TV की जगह 43 इंच का दूसरा मॉडल भेजने पर जिला उपभोक्ता आयोग ने Amazon India और विक्रेता कंपनी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। 45 दिनों में रिफंड या सही टीवी देने का आदेश।
ऑनलाइन शॉपिंग में उपभोक्ताओं के अधिकारों को लेकर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बड़ा फैसला सुनाया है। आयोग ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon India Limited और संबंधित विक्रेता कंपनी पर गलत इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद भेजने के मामले में 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।Amazon Fined Over Wrong TV Deliveryआयोग ने दोनों पक्षों को आदेश दिया है कि वे 45 दिनों के भीतर उपभोक्ता को 39,990 रुपये की खरीद राशि वापस करें या उपभोक्ता की सहमति से 55 इंच TCL 4K Ultra HD Smart QLED TV उपलब्ध कराएं।