उत्तराखंड: सड़क किनारे मिला नवजात, लोग बनाते रहे वीडियो; महिला ने इंसानियत दिखाकर बचाई जान
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक नवजात बच्चा लावारिस हालत में मिला। मौके पर जुटे कई लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, तभी स्थानीय महिला कविता ने बच्चे को गोद में उठाकर उसकी जान बचाने की कोशिश की।
धर्मनगरी हरिद्वार से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सिडकुल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी स्थित रविदास मंदिर मार्ग पर रविवार तड़के सड़क किनारे एक नवजात बच्चा लावारिस हालत में पड़ा मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि कई लोग बच्चे की मदद करने के बजाय मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान स्थानीय महिला कविता ने इंसानियत दिखाते हुए नवजात को अपनी गोद में उठाया और उसकी जान बचाने की कोशिश शुरू की। इसके बाद पुलिस और चाइल्ड हेल्पला...
...Click Here to Read Full Article