Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बारिश और बिजली का यलो अलर्ट, मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान
उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां अब कमजोर पड़ने लगी हैं। मैदानी क्षेत्रों में धूप के चलते तापमान बढ़ रहा है, जबकि पर्वतीय जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पहाड़ों में गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगा है और दिनभर धूप खिलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में अभी भी बारिश और बौछारों का सिलसिला जारी है। खासकर कुमाऊं मंडल के कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को पर्वतीय जिलों में गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।Uttarakhand Weather Update 17 September 2026...Click Here to Read Full Article