उत्तराखंड: आज गैरसैंण में जुटेगी धामी सरकार, कल से विस सत्र.. विपक्ष ने बनाई घेराबंदी की रणनीति
उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में शुरू होगा, जिसमें धामी सरकार 7,000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश करेगी। सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जबकि कांग्रेस ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया है।
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, सरकार के मंत्री और विधायक सोमवार को गैरसैंण पहुंचेंगे। वहीं, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं में तैनात अधिकारी-कर्मचारी रविवार को ही पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।Uttarakhand Assembly Session to Begin in Gairsainइस सत्र में धामी सरकार करीब 7,000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश करे...
...Click Here to Read Full Article