उत्तराखंड की हेंवल नदी की कहानी मन की बात में गूंजी, पीएम मोदी ने की ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 139वें संस्करण में टिहरी गढ़वाल की हेंवल नदी के पुनर्जीवन के प्रयासों की सराहना की। बारिश का पानी रोकने, भूजल संवर्धन और पौधरोपण से नदी के साथ दर्जनों प्राकृतिक जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने में मदद मिली।
पहाड़ों में घटते जलस्रोतों और गर्मियों में गहराते पेयजल संकट के बीच उत्तराखंड की हेंवल नदी का पुनर्जीवन जल संरक्षण की प्रेरक मिसाल बनकर सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण में टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र में हेंवल नदी को नया जीवन देने के लिए स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना की। बताया गया कि हेंवल नदी से चंबा शहर और आसपास के करीब 80 गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। ऐसे में नदी का पुनर्जीवन स्थानीय आबादी के लिए बेहद...
...Click Here to Read Full Article