बेमिसाल परंपरा: रक्षाबंधन पर देवभूमि की महिलाओं ने वृक्षों को बांधी राखी..जानिए क्यों
रक्षाबन्धन के पर्व पर महिलायें अपने भाई के हाथ पर राखी बांध कर जन्म-जन्म के रिश्ते को मजबूत करती हैं। उसी प्रकार पहाड़ की महिलाओं का पेड- पौधों, घास लकडी पानी से अटूट रिश्ता बना हुआ है। जिसके कारण वनों को बचाने के लिये बहुत लम्बे समय से महिलायें पेडों पर राखी बांधती है। उनके इस संदेश से साफ है कि भाई के रिश्ते के अलावा जंगल को भी मायके के रूप में देखती है। उन्हें लगता है कि अगर पेड़ नही रहेगें तो उनकी आजीविका चौपट हो जायेगी। जहां जंगल है, वहां की कृषि भूमि में आर्द्रता रहती है। टिहरी के गांव