उत्तराखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त.. देहरादून में आज सभी स्कूलों की छुट्टी

दून में आज सभी स्कूलों की छुट्टी है, मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए डीएम ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं...

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से कोहराम मचा है। कई जगह सड़कें बंद हैं। सड़कों पर मलबा जमा है। यात्री ट्रैफिक जाम में फंसे हैं। पहाड़ों में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। भूस्खलन की वजह से कई जगह सड़कें ढह गई। गांवों तक जरूरी सामान नहीं पहुंच रहा। राजधानी देहरादून में भी लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम के कहर को देखते हुए प्रशासन ने आज जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ियों में छुट्टी घोषित कर दी है।