उत्तराखंड के लापता जवान की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, आर्मी हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
कश्मीर से लापता जवान राजेंद्र सिंह नेगी की पत्नी राजेश्वरी देवी की तबीयत बिगड़ गई है, उन्हें इलाज के लिए आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, सेना ने जवान का वेतन भी रोक दिया है, जिससे परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं...
गढ़वाल राइफल्स के लापता जवान राजेंद्र सिंह का परिवार इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है। इस परिवार की तकलीफ का आप और हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते। लापता जवान के बारे में सेना अब तक कोई जानकारी नहीं दे पाई है। परिजन रो-रोकर बेसुध हो गए हैं। जवान की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है। वो पिछले दो दिन से आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट है। हवलदार राजेंद्र सिंह की पत्नी पिछले एक महीने से पति की सलामती की खबर मिलने का इंतजार कर रही है...
...Click Here to Read Full Article