गढ़वाल: 28 साल की महिला के 9 प्रसव, 8 बच्चों का घर पर हुआ जन्म; DM ने दिए जांच के आदेश
पौड़ी गढ़वाल में 28 वर्षीय महिला के नौ प्रसव का मामला सामने आया है, जिनमें आठ बच्चों का जन्म घर पर ही हुआ। घर पहुंची स्वास्थ्य टीम को नौ में से केवल छह बच्चे मिले, वहीं आधार कार्ड न होने से परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित है।
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कल्जीखाल ब्लॉक के एक गांव में रहने वाली 28 वर्षीय महिला के नौ प्रसव होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने आठ बच्चों को घर पर ही बिना किसी चिकित्सकीय सहायता के जन्म दिया। मामले का खुलासा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग से लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल संरक्षण से जुड़े अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।Uttarakhand Woman Has Nine Children at 28मामले की जानकारी मिलने के ...
...Click Here to Read Full Article