चमोली: आज रात साढ़े 9 बजे बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, 20 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर
बदरीनाथ धाम के कपाट आज 16 नवंबर को रात 9:37 बजे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस यात्रा वर्ष अब तक 23.30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं, वहीं कपाट बंदी से पहले मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है।
भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट सोमवार, 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस यात्रा वर्ष अब तक 23 लाख 30 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं। रविवार को धाम में हुई ताजा बर्फबारी के बाद पूरी बदरी पुरी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और भक्त बर्फ के फाहों के बीच मंदिर के सिंहद्वार के बाहर दर्शन के लिए कतार में खड़े नजर आ...
...Click Here to Read Full Article