पहाड़ की पीड़ा: घास काटते वक्त घायल हुई महिला, कंधे पर लेकर 12 KM पैदल चले लोग
चमोली में घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने 12 किलोमीटर का सफर बर्फीले रास्ते पर पैदल चलकर तय किया। गांव में सड़क नहीं है, सड़क स्वीकृत हुए 10 साल हो चुके हैं, पर सड़क अब तक बनी नहीं।
पहाड़ के लोगों की जिंदगी पहाड़ सी कठिन है। लोगों को सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए भी जूझना पड़ रहा है। यहां अधिकार और विकास जैसी बातें अब भी बेमानी सी लगती हैं। विषम भौगोलिक परिस्थितियां और उस पर सिस्टम की उपेक्षा के चलते कोढ़ में खाज जैसे हालात बने हुए हैं। दुश्वारियों की ऐसी ही दिल तोड़ने वाली एक तस्वीर चमोली के किमाणा गांव से आई है। जहां एक घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों...
...Click Here to Read Full Article