गजब: उत्तराखंड में 132 साल बाद दिखी ये दुर्लभ चिड़िया, वैज्ञानिकों में ख़ुशी की लहर
दुर्लभ रूफोस बैक्ड रेडस्टार्ड बर्ड के उत्तराखंड में होने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। पिछले 132 सालों में ये पक्षी उत्तराखंड में कभी नहीं देखा गया। अब ये पक्षी मुनस्यारी के जंगलों में नजर आया है...
दुनियाभर के जीव वैज्ञानिकों को उत्तराखंड से एक अच्छी खबर सुनने को मिली है। उत्तराखंड में पक्षियों का अद्भुत संसार बसता है। बर्ड वॉचिंग को बढ़ावा देने के लिए यहां पर बर्ड फेस्टिवल्स आयोजित होने लगे हैं। जिससे पर्यटन को मजबूती मिली है। अब उत्तराखंड के खाते में एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। यहां एक ऐसे दुर्लभ पक्षी के दर्शन हुए हैं, जिसे सब विलुप्त मान चुके थे। पिछले 132 साल में इस पक्षी को उत्तराखंड में कभी नहीं देखा गया। इस पक्षी का नाम है रूफोस बैक्ड रेडस्टार्ट। उत्तराखंड में पक्षियों पर अध्ययन ...
...Click Here to Read Full Article