देहरादून की कानून व्यवस्था सुधरेगी, पूरब और पश्चिम में बंटेगी पुलिस
देहरादून पुलिस व्यवस्था में शहर और देहात की जगह लेंगे एसपी ईस्ट और एसपी वेस्ट। इस बंटवारे से कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगेगी साथ ही साथ क्राइम को कंट्रोल करने में यह बदलाव काफी हद तक कामयाब साबित होगा।
खबर है कि प्रशासन देहरादून पुलिस व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। देहरादून में अब शहर और देहात की जगह एसपी ईस्ट और एसपी वेस्ट लेंगे। एसपी ईस्ट कार्यक्षेत्र शहर से ऋषिकेश तक होगा और वहीं दूसरी तरह एसपी वेस्ट का कार्यक्षेत्र शहर से विकासनगर की तरफ होगा। यह बड़ा बदलाव कानून व्यवस्था को एक सन्तुलन प्रदान करने में सहायक होगा। पुलिस कार्यों में भी सन्तुलन बनाने के लिए यह मददगार साबित हो सकता है। इस बंटवारे को सरकार से अनुमति मिल गयी है और एक-दो दिनों में इस व्यवस्था के घोषणा की उम्मीद भी है।...
...Click Here to Read Full Article