उत्तराखंड सरकार का फैसला, कल सुबह 7 से 10 बजे तक खुलेंगी जरूरी सामान की दुकानें
उत्तराखंड के लोगों के लिए जरूरी खबर है। 24 मार्च को 7-10 बजे तक सभी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जाएंगी। सीएम ने इस बात की जानकारी दी है।
कोरोना वायरस का खौफ दुनियाभर में फैला हुआ है। ऐसे में उत्तराखंड भी पूरी तरह से लॉकडाउन है। अब उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने फ़ैसला लिया है कि कल सुबह यानी 24 मार्च को 7-10 बजे तक सभी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जाएंगी। 10 बजे ये दुकानें बंद होंगी और उसके बाद आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी दुकानें एवं संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा खास बात ये है कि साथ ही यातायात के सभी साधन भी बंद रहेंगे।