देहरादून पर कोरोना के महासंकट का साया, अब तक 6 पॉजिटिव केस..3 बड़े होटल सील
उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव केसेज की संख्या 7 हो चुकी है, जिनमें से 6 केस अकेले देहरादून से सामने आए हैं। यहां प्रशासन ने तीन बड़े होटलों को सील कर दिया है, लोग भी डरे हुए हैं...
देहरादून...उत्तराखंड की राजधानी। एजुकेशन हब के रूप में मशहूर ये जगह उत्तराखंड की खास पहचान है। कुछ दिन पहले तक इस शहर की रौनक देखते ही बनती थी, पर अब सब थम सा गया है। सड़कों पर काट खाने वाला सन्नाटा पसरा है। कोरोना के डर से लोग घर में कैद हैं। हर कोई बस यही दुआ मांग रहा है कि कोरोना संकट जल्द टल जाए, ताकि वो अपनी सामान्य जिंदगी में लौट सके। लेकिन एक और वजह है जिसने दूनवासियों की बेचैनी बढ़ा रखी है, ये वजह है कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस। ...Click Here to Read Full Article