लॉकडाउन: पहाड़ में ऐसे नौजवान भी हैं, अपनी गाड़ियों से मरीजों को निशुल्क पहुंचा रहे अस्पताल
लॉकडाउन के चलते यातायात ठप्प है। ऐसे में पहाड़ के कुछ युवा सुदूर गांवो को लोगों की मदद के लिए सामने आये हैं। वो अपने निजी वाहनों में मरीजों को निशुल्क अस्पताल तक पहुंचा रहे हैं।
कोरोना ने समस्त विश्व को अपने प्रकोप से घर में कैद रहने को बाधित कर दिया है। भारत हर तरीके से इससे लड़ने की तैयारी कर रहा है। भारत सरकार ने पूरे भारत में 21 दिन के लिए लॉकडाउन भी लगा रखा है। उत्तराखंड में कोरोना के 6 केस सामने आए हैं। लोग सहमे हुए हैं। प्रशासन सख्त हो रखा है। सभी दुकानें, स्कूल, अस्पताल, बन्द हो रखे हैं। सड़कों पर परिवहनों की आवाजाही नामात्र की हो गई है। वाहनों से ठसाठस भरी रहने वाली रोड़ पर इक्का-दुक्का वाहन ही देखने को मिल रहे हैं। ...Click Here to Read Full Article