धन्य है देवभूमि...मुंबई में फंसा बेटा, पहाड़ में गरीबों के लिए बनी ‘अन्नपूर्णा’ बनी मां..देखिए वीडियो
लॉकडाउन के दौरान पहाड़ में नेपाल, बिहार और यूपी के हजारों मजदूर फंसे हैं। जिन्हें कमला भट्ट जैसे लोग आसरा दिए हुए हैं...आगे दो वीडियो जरूर देखिए
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच इंसानियत की कई कहानियां भी देखने-सुनने को मिल रही हैं। ये कहानियां हमें मजबूती देती हैं, साथ ही इस बात की तसल्ली भी कि दुनिया में अब भी अच्छे लोग मौजूद हैं। ऐसी ही एक तस्वीर पिथौरागढ़ से सामने आई। जहां एक दुखियारी मां हजारों मजदूरों का सहारा बन गई। मजदूर इस मां को अन्नपूर्णा कहकर बुलाते हैं। इनका नाम है कमला भट्ट। कमला कृष्णापुरी वार्ड में रहती हैं। वो हर दिन अपने घर से मजदूरों के लिए रोटियां, सब्जी, चटनी और रायता बनाकर ले जाती हैं, ताकि गरीबों का पेट भर सकें।...
...Click Here to Read Full Article