अद्भुत रहस्य: विष्णु जी को बेहद प्रिय है शंख, फिर भी बदरीनाथ में शंख नहीं बजता..जानिए क्यों
भगवान विष्णु को शंख बहुत प्रिय है, मगर उनके आवास यानी कि बदरीनाथ धाम में शंखनाद नहीं होता है। जानिए ये कहानी और ये वीडियो भी देखिए
उत्तराखंड की पावन देवभूमि को कई आशीर्वाद प्राप्त हैं। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाने वाला उत्तराखंड राज्य अपने अंदर कई पहलू समेटे बैठा है। कहा जाता है कि देवभूमि कही जाने वाली इस शुद्ध धरती को देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त है। धार्मिक लिहाज से देखें तो उत्तराखंड की सभ्यता, इसकी संस्कृति ही उत्तराखंड की असली पहचान है। पूजा-पाठ, देवी-देवताओं में लोगों की अपार श्रद्धा है। लोगों की ऐसी ही श्रद्धा भगवान बदरीविशाल के ऊपर है। आज बदरीनाथ धाम के कपाट तड़के सुबह खोल दिए गए हैं।