उत्तराखंड शहीद: घर का ‘दीपक’ बुझ गया, 1 साल पहले हुई थी शादी..पत्नी और मां बेसुध
दीपक की शहादत की खबर के बाद परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है। उनकी पत्नी और मां बेसुध हालत में हैं।
उत्तराखंड के वीर सपूतों ने हमेशा आगे बढ़कर देश रक्षा में अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। ऐसे वीर सपूतों को हमारा शत-शत नमन है। एक बुरी खबर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से आई है। यहां गंणाई गंगोली तहसील के वीर सपूत दीपक सिंह डसीला का जम्मू कश्मीर में निधन हो गया। 27 साल के दीपक सिंह डसीला के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मां और पत्नी को जब से यह खबर मिली है, वह बेसुध पड़ी हैं। क्षेत्र के लोग परिवार का ढांढस बंधा रहे हैं। गणाई गंगोली से 9 किलोमीटर दूर रुगड़ी गांव में पड़ता है ...Click Here to Read Full Article