उत्तराखंड शासन का अगला मुखिया कौन? जल्द होने वाला है फैसला..दो नाम सबसे आगे
सवाल यही है कि आखिर कौन होगा उत्तराखंड का अगला मुख्य सचिव? कोई उत्तराखंडी या फिर कोई और?
सबसे बड़ा सवाल इस वक्त यह है कि उत्तराखंड शासन का अगला मुखिया कौन होगा? कई अटकलें लगाई जा रही हैं और कई बातें खबरों के जरिए सामने आ रही हैं। इतना जरूर है कि उत्तराखंड शासन को नया मुखिया मिलने वाला है। 31 जुलाई को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह रिटायर हो रहे हैं। माना जा रहा है कि इस हफ्ते प्रदेश सरकार मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के उत्तराधिकारी की घोषणा करेगी। अब सवाल यह है कि आखिर कौन होगा उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव? उत्तराखंड सरकार की तरफ से IAS उत्पल कुमार सिंह का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव