गढ़वाल के मकान सिंह की हालत विदेश में बेहद गंभीर, रोशन रतूड़ी ने की आर्थिक मदद की अपील
टिहरी गढ़वाल के रहने वाले मकान सिंह की दोनों किडनी काम नहीं कर रहीं, लीवर ने भी काम करना बंद कर दिया है। इनके परिवार की मदद करें, इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।
तंजानिया के अस्पताल में भर्ती मकान सिंह राणा और उनके परिवार को मदद की दरकार है। उत्तराखंड के रहने वाले मकान सिंह राणा तंजानिया के होटल में काम करते थे। पिछले कुछ वक्त से वो गंभीर रूप से बीमार हैं। उनकी दोनों किडनी ने काम करना बंद कर दिया है। लीवर भी काम नहीं कर रहा। इस वक्त मकान सिंह राणा तंजानिया के डार अल सलाम स्थित श्री हिंदू मंडल हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। मकान सिंह का परिवार टिहरी गढ़वाल के तोली गांव में रहता है। ...Click Here to Read Full Article